Politics
*10 अप्रैल को पार्टी धूमधाम से मनायेगी वरिष्ठ नेता प्रोफेसर धूमल का जन्मदिन: राकेश ठाकुर*
भाजपा स्थापना दिवस को लेकर जिला स्तर पर रणनीति तय, 5 से 12 अप्रैल तक विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे*
श
शिल्पा ठाकुर
2026-03-30
*भाजपा स्थापना दिवस को लेकर जिला स्तर पर रणनीति तय, 5 से 12 अप्रैल तक विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे*
*10 अप्रैल को पार्टी धूमधाम से मनायेगी वरिष्ठ नेता प्रोफेसर धूमल का जन्मदिन: राकेश ठाकुर*
*हमीरपुर/समीरपुर, 30 मार्च 2026:*
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने आज पूर्व मुख्यमंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रो. प्रेम कुमार धूमल से समीरपुर स्थित उनके निवास पर मुलाकात कर आगामी पार्टी कार्यक्रमों, विशेषकर 6 अप्रैल 2026 को होने वाले स्थापना दिवस के आयोजन को लेकर विस्तृत रणनीति पर चर्चा की। इस अवसर पर जिला महामंत्री अजय रिंटू, जिला मीडिया प्रभारी विक्रमजीत सिंह बन्याल, जिला प्रवक्ता विनोद ठाकुर तथा जिला सहकारिता प्रकोष्ठ के सह-संयोजक कपिल मोहन शर्मा भी उपस्थित रहे।
बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि भारतीय जनता पार्टी अपने स्थापना दिवस को पूरे देश में राज्य, जिला और मंडल स्तर पर व्यापक रूप से मनाने जा रही है। इस संदर्भ में प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने पार्टी के गौरवशाली इतिहास और विकास यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी, जिसने राष्ट्रवाद, सुशासन और अंत्योदय के मूल सिद्धांतों को अपनाते हुए देश की राजनीति में एक नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों से प्रारंभ हुई यह यात्रा आज विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में स्थापित हो चुकी है। पार्टी ने जनसंघ से लेकर आज तक संघर्ष, समर्पण और संगठन के बल पर देश के हर वर्ग का विश्वास जीता है। राम जन्मभूमि आंदोलन से लेकर सुशासन और विकास के एजेंडे तक, भाजपा ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा है।
जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि पार्टी 5, 6 और 7 अप्रैल 2026 को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से स्थापना दिवस को मनाएगी। उन्होंने कहा कि 10 अप्रैल 2026 को समीरपुर में वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें वर्ष 1980 से 1995 तक, अर्थात पार्टी की स्थापना से लेकर अयोध्या राम मंदिर आंदोलन तक, निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। यह दिन प्रो. प्रेम कुमार धूमल के जन्मदिवस के रूप में भी मनाया जाएगा।
उन्होंने आगे बताया कि 10 अप्रैल को भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के दो बार के मुख्यमंत्री रहे प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल के जन्मदिन के अवसर पर हमीरपुर शहर के गांधी चौक पर सफाई योद्धाओं का सम्मान किया जाएगा तथा प्रसाद वितरण किया जाएगा। इसी दिन समीरपुर में महिला मोर्चा द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। इसी अवसर पर प्रो. प्रेम कुमार धूमल द्वारा निर्माणाधीन भाजपा जिला कार्यालय में पुस्तकालय स्थापित करने की घोषणा की जाएगी तथा वे स्वयं इस पुस्तकालय के लिए पुस्तकें भी भेंट करेंगे। राकेश ठाकुर ने बताया कि 10 अप्रैल को इसी प्रकार के कार्यक्रम जिला के सभी मंडलों में भी आयोजित किए जाएंगे।
जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि 12 अप्रैल 2026 को मंडल स्तर पर गाँव चलो–बस्ती चलो कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के अंतर्गत पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा तथा केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों का अभिनंदन कर उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि सरकार की योजनाओं के प्रति जनजागरूकता और सहभागिता को और सशक्त बनाया जा सके।
Related Stories
दयाल प्यारी की दूरी चर्चा में, विधानसभा अध्यक्ष ने किया जिला स्तरीय बैशाखी मेला राजगढ़ का समापन नाहन/ अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विधानसभा कुलदीप सिंह पठानिया ने राजगढ़ में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय बैशाखी मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि राजगढ़ का जिला स्तरीय बैशाखी मेला क्षेत्र के आराध्य देव शिरगुल महाराज के नाम पर आयोजित किया जाता है तथा धार्मिक, सामाजिक और व्यापारिक दृष्टि से यह मेला क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवी-देवताओं की भूमि है, राजगढ़ क्षेत्र की वादियां बहुत दर्शनीय है । हम सौभाग्यशाली है कि हमें अपने देवी -देवताओं के चरणों में वास करने को मौका मिला है। हमारे प्रदेश की संस्कृति भारत के साथ-साथ पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कि इस मेले को राज्यस्तरीय मेले का दर्जा प्रदान करने के लिए प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से सौहार्द एवं आपसी भाईचारे की भावना सुदृढ़ होती है तथा किसी भी सुदृढ़ समाज की नींव उसकी समृद्ध संस्कृति पर ही निर्भर करती है। मेलों व त्यौहारों के माध्यम से जहां हमें अपने रीति-रिवाजों व परम्पराओं को संजोए रखने का मौका मिलता है, वहीं भावी पीढ़ी को भी अपनी संस्कृति को देखने व जानने के अवसर प्राप्त होते हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने मेला कमेटी को एक लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने जिला स्तरीय बैशाखी मेले की स्मृतियों को संजोये रखने के लिए आयोजन समिति द्वारा प्रकाशित स्मारिका का विमोचन भी किया। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर ने अपने विचार रखे तथा मुख्य अतिथि का इस मेले में पधारने पर आभार व्यक्त किया। जी आर मुसाफिर ने मुख्यअतिथि अध्यक्ष विधानसभा कुलदीप सिंह पठानिया को शॉल-टोपी तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया । इस मौके पर पूर्व विधान सभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर , पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी एल आर वर्मा, निदेशक राज्य सहकारी बैंक भारत भुषण मोहिल को अध्यक्ष बैशाखी मेला कमेटी एवम् एसडीएम राजगढ़ राज कुमार ठाकुर ने शाॅल -टोपी भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर नगर पंचायत राजगढ़ की निवर्तमान अध्यक्ष ज्योति साहनी, पार्षद सुमन चौहान, परीक्षा चौहान, डीएसपी विद्या चंद नेगी, सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा स्थानीय लोग मौजूद रहे।