Politics
सिटी ऑफ जॉय को टीएमसी ने किया डिस्ट्रॉय: अनुराग सिंह ठाकुर*
टीएमसी ने बंगाल को बनाया लूटपाट और घुसपैठ का अड्डा: अनुराग सिंह ठाकुर*
श
शिल्पा
2026-04-16
*टीएमसी ने बंगाल को बनाया लूटपाट और घुसपैठ का अड्डा: अनुराग सिंह ठाकुर*
*सिटी ऑफ जॉय को टीएमसी ने किया डिस्ट्रॉय: अनुराग सिंह ठाकुर*
*16 अप्रैल 2026, हमीरपुर/कोलकात:*
पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने बंगाल विधानसभा चुनावों के अंतर्गत कोलकाता में माली (मालाकार) समुदाय को उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित कर उनसे संवाद किया।
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि हमारे माली भाई दिन के चौबीस घंटे, सप्ताह के सातों दिन और साल के बारहों महीने पिच से लेकर टर्फ और पूरे मैदान को तैयार करने व उसकी देखभाल में जुटे रहते हैं। दुनिया और दर्शक जो हरे-भरे सुंदर क्रिकेट और फुटबॉल के मैदान देखते हैं, वह उनकी मेहनत का परिणाम है। हमारे खिलाड़ी जो मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज का खिताब जीतते हैं, वह भी उनकी मेहनत से ही संभव हो पाता है। उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद माली समाज की बेहतरी के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। मंदिरों के बाहर फूल और माला बेचकर आजीविका चलाने वाले मालाकार भाई-बहनों से टीएमसी के लोग रंगदारी वसूलते हैं, लेकिन यह सब जल्द समाप्त होगा। बंगाल में परिवर्तन निश्चित है और भाजपा सरकार आने वाली है। सरकार बनने पर बंद पड़ी भर्तियां शुरू की जाएंगी, नए खेल स्टेडियम बनाकर रोजगार के अवसर दिए जाएंगे तथा स्वरोजगार के नए साधन उपलब्ध कराए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी तो बंगाल में माओवाद और तुष्टिकरण बढ़ा। बामपंथी सरकार के समय बचे-खुचे उद्योग धंधे भी तबाह हो गए और गुंडा तंत्र स्थापित हुआ। ममता बनर्जी की सरकार में क्राइम, करप्शन, गुंडाराज, माफियाराज, स्मगलिंग, कटमनी और रंगदारी का बोलबाला हो गया। इन तीनों दलों ने मिलकर पश्चिम बंगाल को लूटपाट और घुसपैठ का अड्डा बना दिया। जिस कोलकाता को सिटी ऑफ जॉय कहा जाता था, उसे पूरी तरह बर्बाद कर दिया गया।
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि टीएमसी माँ, माटी, मानुष का नारा देकर सत्ता में आई थी, लेकिन माँ को ममता ने हड़प लिया, माटी को माफिया ने निगल लिया और मानुष को मनी पावर ने कुचल दिया। आज यह सरकार ममता-माफिया-मनी पावर की सरकार बन चुकी है। उन्होंने कहा कि आज बंगाल में हिन्दू सुरक्षित नहीं हैं, मंदिर सुरक्षित नहीं हैं, बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, न्याय व्यवस्था तक सुरक्षित नहीं है, यहाँ तक कि पशु भी सुरक्षित नहीं हैं। बंगाल को विकास का सपना दिखाकर सत्ता में आई सरकार ने पिछले 15 वर्षों में राज्य को कर्ज के दलदल में धकेल दिया है। पश्चिम बंगाल पर ₹8 लाख करोड़ से अधिक का कर्ज है और यह देश में कर्ज के मामले में शीर्ष पर है।
उन्होंने कहा कि भले ही राज्य सरकार ने बंगाल को नुकसान पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी हो, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बंगाल के विकास और कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
Related Stories
दयाल प्यारी की दूरी चर्चा में, विधानसभा अध्यक्ष ने किया जिला स्तरीय बैशाखी मेला राजगढ़ का समापन नाहन/ अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विधानसभा कुलदीप सिंह पठानिया ने राजगढ़ में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय बैशाखी मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि राजगढ़ का जिला स्तरीय बैशाखी मेला क्षेत्र के आराध्य देव शिरगुल महाराज के नाम पर आयोजित किया जाता है तथा धार्मिक, सामाजिक और व्यापारिक दृष्टि से यह मेला क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवी-देवताओं की भूमि है, राजगढ़ क्षेत्र की वादियां बहुत दर्शनीय है । हम सौभाग्यशाली है कि हमें अपने देवी -देवताओं के चरणों में वास करने को मौका मिला है। हमारे प्रदेश की संस्कृति भारत के साथ-साथ पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कि इस मेले को राज्यस्तरीय मेले का दर्जा प्रदान करने के लिए प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से सौहार्द एवं आपसी भाईचारे की भावना सुदृढ़ होती है तथा किसी भी सुदृढ़ समाज की नींव उसकी समृद्ध संस्कृति पर ही निर्भर करती है। मेलों व त्यौहारों के माध्यम से जहां हमें अपने रीति-रिवाजों व परम्पराओं को संजोए रखने का मौका मिलता है, वहीं भावी पीढ़ी को भी अपनी संस्कृति को देखने व जानने के अवसर प्राप्त होते हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने मेला कमेटी को एक लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने जिला स्तरीय बैशाखी मेले की स्मृतियों को संजोये रखने के लिए आयोजन समिति द्वारा प्रकाशित स्मारिका का विमोचन भी किया। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर ने अपने विचार रखे तथा मुख्य अतिथि का इस मेले में पधारने पर आभार व्यक्त किया। जी आर मुसाफिर ने मुख्यअतिथि अध्यक्ष विधानसभा कुलदीप सिंह पठानिया को शॉल-टोपी तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया । इस मौके पर पूर्व विधान सभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर , पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी एल आर वर्मा, निदेशक राज्य सहकारी बैंक भारत भुषण मोहिल को अध्यक्ष बैशाखी मेला कमेटी एवम् एसडीएम राजगढ़ राज कुमार ठाकुर ने शाॅल -टोपी भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर नगर पंचायत राजगढ़ की निवर्तमान अध्यक्ष ज्योति साहनी, पार्षद सुमन चौहान, परीक्षा चौहान, डीएसपी विद्या चंद नेगी, सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा स्थानीय लोग मौजूद रहे।