Local
47 जूनियर स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आगाज/
विधायक सुरेश कुमार रहे उपस्थित
S
Shilpa
2026-04-03
47 जूनियर स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आगाज/
47 जूनियर स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आगाज हमीरपुर में हो गया है राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता में अलग-अलग जिला की टीम भाग रही है 3 अप्रैल से शुरू हुई इस प्रतियोगिता का समापन 5 अप्रैल को किया जाएगा प्रतियोगिता का आयोजन साइन विजन पब्लिक स्कूल भरेड़ी में किया जा रहा है इस प्रतियोगिता के आगाज समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भोरज के विधायक सुरेश कुमार विशेष रूप से उपस्थित हुए जिला बास्केट संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा के साथ चेयरमेन भारतीय बास्केटबॉल संघ के चयन कमेटी सदस्य एवं अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी सुरेश रनौत कोषाध्यक्त संजीव ठाकुर महासचिव संजय ठाकुर ने अपनी टीम सहित इस प्रतियोगिता की तमाम व्यवस्थाएं की थी वहीं बास्केटबॉल एसोसिएशन के तमाम पदाधिकारी ने अपनी टीमों के साथ मुख्यातिथि का स्वागत कर प्रदेश के युवाओं में चल रहे बॉस्केटवाल के प्रति रुचि का परिचय दिया इस प्रतियोगिता में 15टीमें पुरुष वर्ग में और 12 टीम महिलावर्ग भाग ले रही हैं। जानकारी देते हुए जिला बास्केटबॉल संघ के प्रवक्ता सुरेश कश्यप ने बताया कि शुक्रवार को हुए मुकाबले हुए में हमीरपुर और कल्लू के मध्य में इसमें हमीरपुर ने कुल्लू को हराया जिसका स्कोर 53 हमीरपुर 21 कल्लू का रहा दूसरा मैच सोलन और बिलासपुर का हुआ जिसमें बिलासपुर ने मैच जीत जिसका स्कोर 34 और 51 रहा तीसरा मैच खेल छात्राबास सरकाघाट और कांगड़ा के मध्य हुआ जिसका स्कोर 56- 15 रहा सरकाघाट स्पोर्ट्स हॉस्टल में यह मुकाबला जीता इस प्रतियोगिता का समापन 5 अप्रैल 2026 को किया जाएगा । इस प्रतियोगिता के उद्घाटन में हिमाचल प्रदेश बास्केटबॉल संघ के प्रधान सुशील शर्मा सीईओ अजय सूद के गर्ग अशोक कुमार भुट्टो उमेश पाल राजकुमार राणा उपस्थित रहे।