खबरों के मुताबिक, ईरानी सेना ने एक अमेरिकी पायलट को पकड़ लिया है। कोहगिलुयेह और बोयर-अहमद में मौजूद तसनीम के रिपोर्टर ने बताया कि कुछ जानकारी आ रही है कि आज सुबह रिवोल्यूशनरी गार्डों ने एक अत्याधुनिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को नष्ट कर दिया। विमान हिट होने के बाद अमेरिकी पायलट ने इजेक्ट किया और ईरान के भीतर उतर गया। तसनीम के रिपोर्टर ने यह भी बताया कि खबरों से पता चलता है कि अमेरिकी सेना को शक था कि उनका पायलट जीवित है, इसलिए वे उसे ईरान की सीमा से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन कुछ सूत्रों का कहना है कि संभवतः इस पायलट को ईरानी सेना ने पकड़ लिया है। अगर यह खबर सही साबित होती है ट्रंप के मुश्किलें बढ़ना तय है।