Politics
अंधेर नगरी चौपट राजा: सुख्खू सरकार ने छीना कर्मठ उम्मीदवारों का हक, रोस्टर के नाम पर लोकतंत्र का सरेआम कत्ल - त्रिलोक कपूर
S
Shilpa
2026-04-08
अंधेर नगरी चौपट राजा: सुख्खू सरकार ने छीना कर्मठ उम्मीदवारों का हक, रोस्टर के नाम पर लोकतंत्र का सरेआम कत्ल - त्रिलोक कपूर
धर्मशाला - भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने हिमाचल प्रदेश की सुख्खू सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि प्रदेश में अंधेर नगरी चौपट राजा का दौर चल रहा है।
कपूर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुख्खू और उनकी सरकार पंचायती राज चुनावों से इस कदर डरी हुई है कि अब वह जनप्रिय और कर्मठ उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने से रोकने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का गला घोंटने पर उतारू हो गए हैं।
भाजपा नेता कपूर ने प्रदेश भर के उन हजारों युवाओं, महिलाओं और आमजन से आह्वान करते हुए कहा, जिन्होंने पिछले पांच वर्षों से अपने क्षेत्र में दिन-रात सेवा की और चुनाव लड़ने का सपना देखा था।
"आज प्रदेश का हर वो व्यक्ति जो चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था, खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है।
कपूर ने कहा कि सरकार ने जिलाधीशों को रोस्टर में मात्र 5% फेरबदल का अधिकार देने की आड़ में जो 15% की अवैध धांधली की है, वह सीधे तौर पर आपकी लोकप्रियता और आपकी सेवा की भावना पर किया गया प्रहार है। कांग्रेस नहीं चाहती कि कोई भी ईमानदार और शिक्षित व्यक्ति जनसेवक बनकर पंचायती राज में आगे आए।"
कपूर ने कहा कि सुख्खू सरकार को जमीन से जुड़े लोकप्रिय उम्मीदवारों से भय लग रहा है। यही कारण है कि जानबूझकर उन पंचायतों के रोस्टर बदल दिए गए जहाँ कांग्रेस की हार निश्चित थी।
भाजपा नेता कपूर ने समर्पित और कहा कि शिक्षित उम्मीदवारों को प्रक्रिया से बाहर करने के लिए रोस्टर के साथ कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या की है। सरकार ने यह सुनिश्चित करने की कोशिश की कि केवल उनके चाटुकार ही चुनावी मैदान में टिक सकें, जबकि जनता के वास्तविक नायकों का अधिकार छीन लिया गया।
त्रिलोक कपूर ने कहा कि कांग्रेस के इस संविधान विरोधी निर्णय पर माननीय उच्च न्यायालय द्वारा लगाई गई रोक ने यह साबित कर दिया है कि सरकार की मंशा खोट से भरी थी। कोर्ट का यह फैसला उन सभी योग्य उम्मीदवारों के लिए एक उम्मीद की किरण है जिनके साथ सरकार ने 'धक्का' (अन्याय) करने की कोशिश की थी।
वरिष्ठ प्रवक्ता ने तंज कसते हुए कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी में आज डर और घबराहट का माहौल है। उन्हें पता है कि जनता उनके कुशासन का हिसाब चुकता करने के लिए तैयार बैठी है। उन्होंने सभी चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों से आह्वान किया कि वे इस दमनकारी नीति के खिलाफ एकजुट हों।
कपूर ने अंत में चेतावनी देते हुए कहा कि सुख्खू सरकार यह न भूले कि लोकतंत्र में अंतिम शक्ति जनता के पास होती है। रोस्टर की धांधली कर आप कुछ समय के लिए किसी को रोक तो सकते हैं, लेकिन जनता के दिलों में बसने वाले नेताओं का रास्ता कभी नहीं काट सकते। भाजपा इस लड़ाई को निर्णायक मोड़ तक ले जाएगी।
Related Stories
दयाल प्यारी की दूरी चर्चा में, विधानसभा अध्यक्ष ने किया जिला स्तरीय बैशाखी मेला राजगढ़ का समापन नाहन/ अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विधानसभा कुलदीप सिंह पठानिया ने राजगढ़ में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय बैशाखी मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि राजगढ़ का जिला स्तरीय बैशाखी मेला क्षेत्र के आराध्य देव शिरगुल महाराज के नाम पर आयोजित किया जाता है तथा धार्मिक, सामाजिक और व्यापारिक दृष्टि से यह मेला क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवी-देवताओं की भूमि है, राजगढ़ क्षेत्र की वादियां बहुत दर्शनीय है । हम सौभाग्यशाली है कि हमें अपने देवी -देवताओं के चरणों में वास करने को मौका मिला है। हमारे प्रदेश की संस्कृति भारत के साथ-साथ पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कि इस मेले को राज्यस्तरीय मेले का दर्जा प्रदान करने के लिए प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से सौहार्द एवं आपसी भाईचारे की भावना सुदृढ़ होती है तथा किसी भी सुदृढ़ समाज की नींव उसकी समृद्ध संस्कृति पर ही निर्भर करती है। मेलों व त्यौहारों के माध्यम से जहां हमें अपने रीति-रिवाजों व परम्पराओं को संजोए रखने का मौका मिलता है, वहीं भावी पीढ़ी को भी अपनी संस्कृति को देखने व जानने के अवसर प्राप्त होते हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने मेला कमेटी को एक लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने जिला स्तरीय बैशाखी मेले की स्मृतियों को संजोये रखने के लिए आयोजन समिति द्वारा प्रकाशित स्मारिका का विमोचन भी किया। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर ने अपने विचार रखे तथा मुख्य अतिथि का इस मेले में पधारने पर आभार व्यक्त किया। जी आर मुसाफिर ने मुख्यअतिथि अध्यक्ष विधानसभा कुलदीप सिंह पठानिया को शॉल-टोपी तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया । इस मौके पर पूर्व विधान सभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर , पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी एल आर वर्मा, निदेशक राज्य सहकारी बैंक भारत भुषण मोहिल को अध्यक्ष बैशाखी मेला कमेटी एवम् एसडीएम राजगढ़ राज कुमार ठाकुर ने शाॅल -टोपी भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर नगर पंचायत राजगढ़ की निवर्तमान अध्यक्ष ज्योति साहनी, पार्षद सुमन चौहान, परीक्षा चौहान, डीएसपी विद्या चंद नेगी, सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा स्थानीय लोग मौजूद रहे।