Politics
उपायुक्त कार्यालय परिसर के प्रांगण का होगा विस्तार एवं सौंदर्यीकरण
मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने किया भूमि पूजन
S
Shilpa
2026-04-15
उपायुक्त कार्यालय परिसर के प्रांगण का होगा विस्तार एवं सौंदर्यीकरण
भोरंज के विधायक सुरेश कुमार और मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने किया भूमि पूजन
हमीरपुर 15 अप्रैल। भोरंज के विधायक सुरेश कुमार और मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने बुधवार दोपहर बाद उपायुक्त कार्यालय परिसर में विस्तारीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों के द्वितीय चरण का भूमि पूजन किया। भूमि पूजन के बाद उन्होंने पूरे परिसर में विस्तारीकरण एवं सौंदर्यीकरण की संभावनाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए।
पूरे परिसर के निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान सुरेश कुमार ने कहा कि हमीरपुर शहर के बीचों-बीच किसी सार्वजनिक कार्यक्रम के आयोजन के लिए उपयुक्त एवं पर्याप्त जगह उपलब्ध नहीं है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष अंबेदकर जयंती के उपलक्ष्य पर उपायुक्त कार्यालय परिसर में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेदकर की प्रतिमा के अनावरण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस परिसर के विस्तार एवं सौंदर्यीकरण के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिए थे।
सुरेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के इन्हीं निर्देशों की अनुपालना के तहत उपायुक्त कार्यालय परिसर के प्रांगण का विस्तार एवं सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसमें मंच, शैड एवं शौचालय के निर्माण के साथ-साथ लगभग 1000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी और आने वाले समय में इसकी क्षमता 2000 तक बढ़ाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। इससे उपायुक्त कार्यालय परिसर में ही बड़े सार्वजनिक कार्यक्रमों का आयोजन संभव हो सकेगा और यहां प्रतिदिन अपने आवश्यक कार्यों के सिलसिले में आने वाले आम लोगांे को भी काफी सुविधा होगी। शहरवासी भी सुबह-शाम इस परिसर में अच्छा समय व्यतीत कर सकेंगे।
इस अवसर पर कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया, एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा, पूर्व विधायक मनजीत डोगरा, उपायुक्त गंधर्वा राठौड़, एसपी बलवीर सिंह, एडीसी अभिषेक गर्ग, नगर निगम के आयुक्त राकेश शर्मा, पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता विजय चौधरी, अन्य अधिकारी तथा कांग्रेसी नेता भी उपस्थित थे।
-0-
Related Stories
दयाल प्यारी की दूरी चर्चा में, विधानसभा अध्यक्ष ने किया जिला स्तरीय बैशाखी मेला राजगढ़ का समापन नाहन/ अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विधानसभा कुलदीप सिंह पठानिया ने राजगढ़ में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय बैशाखी मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि राजगढ़ का जिला स्तरीय बैशाखी मेला क्षेत्र के आराध्य देव शिरगुल महाराज के नाम पर आयोजित किया जाता है तथा धार्मिक, सामाजिक और व्यापारिक दृष्टि से यह मेला क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवी-देवताओं की भूमि है, राजगढ़ क्षेत्र की वादियां बहुत दर्शनीय है । हम सौभाग्यशाली है कि हमें अपने देवी -देवताओं के चरणों में वास करने को मौका मिला है। हमारे प्रदेश की संस्कृति भारत के साथ-साथ पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कि इस मेले को राज्यस्तरीय मेले का दर्जा प्रदान करने के लिए प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से सौहार्द एवं आपसी भाईचारे की भावना सुदृढ़ होती है तथा किसी भी सुदृढ़ समाज की नींव उसकी समृद्ध संस्कृति पर ही निर्भर करती है। मेलों व त्यौहारों के माध्यम से जहां हमें अपने रीति-रिवाजों व परम्पराओं को संजोए रखने का मौका मिलता है, वहीं भावी पीढ़ी को भी अपनी संस्कृति को देखने व जानने के अवसर प्राप्त होते हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने मेला कमेटी को एक लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने जिला स्तरीय बैशाखी मेले की स्मृतियों को संजोये रखने के लिए आयोजन समिति द्वारा प्रकाशित स्मारिका का विमोचन भी किया। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर ने अपने विचार रखे तथा मुख्य अतिथि का इस मेले में पधारने पर आभार व्यक्त किया। जी आर मुसाफिर ने मुख्यअतिथि अध्यक्ष विधानसभा कुलदीप सिंह पठानिया को शॉल-टोपी तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया । इस मौके पर पूर्व विधान सभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर , पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी एल आर वर्मा, निदेशक राज्य सहकारी बैंक भारत भुषण मोहिल को अध्यक्ष बैशाखी मेला कमेटी एवम् एसडीएम राजगढ़ राज कुमार ठाकुर ने शाॅल -टोपी भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर नगर पंचायत राजगढ़ की निवर्तमान अध्यक्ष ज्योति साहनी, पार्षद सुमन चौहान, परीक्षा चौहान, डीएसपी विद्या चंद नेगी, सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा स्थानीय लोग मौजूद रहे।