Politics
पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप ने समीरपुर में प्रो. प्रेम कुमार धूमल से की शिष्टाचार भेंट
महत्तवपूर्ण मानी जा रही बैठक
श
शिल्पा
2026-04-03
पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप ने समीरपुर में प्रो. प्रेम कुमार धूमल से की शिष्टाचार भेंट
हमीरपुर/समीरपुर
पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप ने आज समीरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम कुमार धूमल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश के समसामयिक राजनीतिक परिदृश्य, संगठनात्मक गतिविधियों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।
प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा संगठन निरंतर जनता के बीच रहकर उनके मुद्दों को प्राथमिकता दे रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास, सुशासन और पारदर्शिता को लेकर पार्टी की प्रतिबद्धता अटूट है। धूमल ने कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग और जनता के आशीर्वाद से भाजपा आने वाले समय में और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी। उन्होंने वीरेंद्र कश्यप के अनुभव और संगठन के प्रति उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अनुभवी नेताओं का मार्गदर्शन पार्टी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
वहीं पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप ने प्रो. धूमल के साथ हुई भेंट को सौहार्दपूर्ण और प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि प्रो. धूमल का नेतृत्व और अनुभव प्रदेश की राजनीति में एक मार्गदर्शक की भूमिका निभाता है। कश्यप ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ता समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा प्रदेश में जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाती रहेगी और जनता का विश्वास निरंतर बढ़ेगा।
Related Stories
दयाल प्यारी की दूरी चर्चा में, विधानसभा अध्यक्ष ने किया जिला स्तरीय बैशाखी मेला राजगढ़ का समापन नाहन/ अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विधानसभा कुलदीप सिंह पठानिया ने राजगढ़ में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय बैशाखी मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि राजगढ़ का जिला स्तरीय बैशाखी मेला क्षेत्र के आराध्य देव शिरगुल महाराज के नाम पर आयोजित किया जाता है तथा धार्मिक, सामाजिक और व्यापारिक दृष्टि से यह मेला क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवी-देवताओं की भूमि है, राजगढ़ क्षेत्र की वादियां बहुत दर्शनीय है । हम सौभाग्यशाली है कि हमें अपने देवी -देवताओं के चरणों में वास करने को मौका मिला है। हमारे प्रदेश की संस्कृति भारत के साथ-साथ पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कि इस मेले को राज्यस्तरीय मेले का दर्जा प्रदान करने के लिए प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से सौहार्द एवं आपसी भाईचारे की भावना सुदृढ़ होती है तथा किसी भी सुदृढ़ समाज की नींव उसकी समृद्ध संस्कृति पर ही निर्भर करती है। मेलों व त्यौहारों के माध्यम से जहां हमें अपने रीति-रिवाजों व परम्पराओं को संजोए रखने का मौका मिलता है, वहीं भावी पीढ़ी को भी अपनी संस्कृति को देखने व जानने के अवसर प्राप्त होते हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने मेला कमेटी को एक लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने जिला स्तरीय बैशाखी मेले की स्मृतियों को संजोये रखने के लिए आयोजन समिति द्वारा प्रकाशित स्मारिका का विमोचन भी किया। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर ने अपने विचार रखे तथा मुख्य अतिथि का इस मेले में पधारने पर आभार व्यक्त किया। जी आर मुसाफिर ने मुख्यअतिथि अध्यक्ष विधानसभा कुलदीप सिंह पठानिया को शॉल-टोपी तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया । इस मौके पर पूर्व विधान सभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर , पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी एल आर वर्मा, निदेशक राज्य सहकारी बैंक भारत भुषण मोहिल को अध्यक्ष बैशाखी मेला कमेटी एवम् एसडीएम राजगढ़ राज कुमार ठाकुर ने शाॅल -टोपी भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर नगर पंचायत राजगढ़ की निवर्तमान अध्यक्ष ज्योति साहनी, पार्षद सुमन चौहान, परीक्षा चौहान, डीएसपी विद्या चंद नेगी, सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा स्थानीय लोग मौजूद रहे।