Politics
पढ़ाई के साथ खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियां भी जरूरी : सुनील शर्मा बिट्टू राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के प्रतिभागियों का किया उत्साहवर्द्धन
प्रतियोगिता की दूसरी सांस्कृतिक संध्या की स्पर्धाओं का किया शुभारंभ
S
Shilpa doga
2026-04-08
पढ़ाई के साथ खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियां भी जरूरी : सुनील शर्मा बिट्टू
राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के प्रतिभागियों का किया उत्साहवर्द्धन
प्रतियोगिता की दूसरी सांस्कृतिक संध्या की स्पर्धाओं का किया शुभारंभ
हमीरपुर 08 अप्रैल। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने बुधवार को राजकीय बहुतकनीकी कालेज बड़ू हमीरपुर में आयोजित की जा रही 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने दीप प्रज्जवलन के साथ दूसरी सांस्कृतिक संध्या की विभिन्न सांस्कृतिक स्पर्धाओं का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश भर के 17 बहुतकनीकी महाविद्यालयों के प्रतिभागियों का उत्साहवर्द्धन किया और उन्हें पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ खेलकूद, एनसीसी, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में भी अधिक से अधिक भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन का समय हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है। यहीं से ही हमारे भविष्य की दिशा तय होती है और हमारे व्यक्तित्व का विकास होता है। पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ खेलकूद, एनसीसी, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में भाग लेने से हमारे व्यक्तित्व को नए आयाम मिलते हैं। इसलिए, हर विद्यार्थी को इनमें अवश्य भाग लेना चाहिए।
इससे पहले, मेजबान कालेज के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों, निर्णायक मंडल के सदस्यों और प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी दी। प्रतिभागियों ने पहाड़ी एक गायन और लोकनृत्य की स्पर्धाओं में शानदार प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम में राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर, एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुमन भारती, पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता, राज्य सहकारी विकास संघ के सदस्य राजेश ठाकुर, विभिन्न बहुतकनीकी कालेजों के टीम प्रभारी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
Related Stories
दयाल प्यारी की दूरी चर्चा में, विधानसभा अध्यक्ष ने किया जिला स्तरीय बैशाखी मेला राजगढ़ का समापन नाहन/ अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विधानसभा कुलदीप सिंह पठानिया ने राजगढ़ में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय बैशाखी मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि राजगढ़ का जिला स्तरीय बैशाखी मेला क्षेत्र के आराध्य देव शिरगुल महाराज के नाम पर आयोजित किया जाता है तथा धार्मिक, सामाजिक और व्यापारिक दृष्टि से यह मेला क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवी-देवताओं की भूमि है, राजगढ़ क्षेत्र की वादियां बहुत दर्शनीय है । हम सौभाग्यशाली है कि हमें अपने देवी -देवताओं के चरणों में वास करने को मौका मिला है। हमारे प्रदेश की संस्कृति भारत के साथ-साथ पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कि इस मेले को राज्यस्तरीय मेले का दर्जा प्रदान करने के लिए प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से सौहार्द एवं आपसी भाईचारे की भावना सुदृढ़ होती है तथा किसी भी सुदृढ़ समाज की नींव उसकी समृद्ध संस्कृति पर ही निर्भर करती है। मेलों व त्यौहारों के माध्यम से जहां हमें अपने रीति-रिवाजों व परम्पराओं को संजोए रखने का मौका मिलता है, वहीं भावी पीढ़ी को भी अपनी संस्कृति को देखने व जानने के अवसर प्राप्त होते हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने मेला कमेटी को एक लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने जिला स्तरीय बैशाखी मेले की स्मृतियों को संजोये रखने के लिए आयोजन समिति द्वारा प्रकाशित स्मारिका का विमोचन भी किया। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर ने अपने विचार रखे तथा मुख्य अतिथि का इस मेले में पधारने पर आभार व्यक्त किया। जी आर मुसाफिर ने मुख्यअतिथि अध्यक्ष विधानसभा कुलदीप सिंह पठानिया को शॉल-टोपी तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया । इस मौके पर पूर्व विधान सभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर , पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी एल आर वर्मा, निदेशक राज्य सहकारी बैंक भारत भुषण मोहिल को अध्यक्ष बैशाखी मेला कमेटी एवम् एसडीएम राजगढ़ राज कुमार ठाकुर ने शाॅल -टोपी भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर नगर पंचायत राजगढ़ की निवर्तमान अध्यक्ष ज्योति साहनी, पार्षद सुमन चौहान, परीक्षा चौहान, डीएसपी विद्या चंद नेगी, सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा स्थानीय लोग मौजूद रहे।