Politics
विधायक आशीष बुटेल ने 1.40 करोड़ लागत की पार्किंग का लोकार्पण किया
पालमपुर का सर्वांगीण विकास प्राथमिकता – आशीष बुटेल
श
शिल्पा
2026-04-09
पालमपुर का सर्वांगीण विकास प्राथमिकता – आशीष बुटेल
विधायक आशीष बुटेल ने 1.40 करोड़ लागत की पार्किंग का लोकार्पण किया
80 वाहन पार्क करने की क्षमता, स्थानीय लोगों को उचित दरों पर मिलेगी पार्किंग
पालमपुर
पालमपुर का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता है। स्थानीय जनभावना के अनुरूप विकास कार्यों को पूर्ण करने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है और आगामी समय में पालमपुर क्षेत्र के लंबित कार्यों को तय समय पर पूरा किया जाएगा।
पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल ने ये बात नगर निगम पालमपुर के वार्ड नं. 2 में 1.40 करोड़ रुपये की लागत से तैयार पार्किंग के लोकार्पण अवसर पर आयोजित जनसभा के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि पालमपुर के विकास कार्यों को पूर्ण करना उनका कर्तव्य ही नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है। उन्होंने पार्किंग के लोकार्पण अवसर पर स्थानीय लोगों को बधाई देते हुए कहा कि स्थानीयवासियों, व्यापारियों और ग्राहकों के लिए यह पार्किंग राहत प्रदान करेगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि स्थानीय लोगों को उचित दरों पर पार्किंग में वाहन खड़ा करने की सुविधा नगर निगम द्वारा प्रदान की जाएगी।
आशीष बुटेल ने कहा कि नगर निगम पालमपुर के सभी वार्डों में हर समय पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा नगर निगम के लंबित विकास कार्यों को तय समय पर पूरा करने के लिए भी सरकार वचनबद्ध है।
विधायक ने नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का भी इस दौरान उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पालमपुर को कचरा-मुक्त बनाने के लिए नगर निगम के तहत बीते 5 वर्षों में 30 लाख किलो कचरे का निस्तारण किया गया है। इसके अलावा सड़कों की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। शहर में सीवरेज की कनेक्टिविटी को भी बेहतर बनाया गया है। अन्य जनसेवाओं को भी सुदृढ़ किया गया है।
नवनिर्मित पार्किंग में 80 वाहन पार्क किए जा सकेंगे और इसे करीब एक वर्ष के भीतर तैयार कर लिया गया है।
कार्यक्रम के दौरान वार्ड नं. 2 की पार्षद राधा सूद और स्थानीय लोगों ने विधायक का स्वागत व सम्मान किया। उन्होंने पार्किंग के लोकार्पण के लिए विधायक का आभार जताया।
इस अवसर पर महापौर गोपाल नाग, उपमहापौर राजकुमार, पूर्व महापौर एवं वर्तमान पार्षद पूनम बाली, आयुक्त नगर निगम नेत्रा मेती, संयुक्त आयुक्त रमेश कुमार, एसडीएम पालमपुर डॉ. ओ.पी. यादव, वूल फेडरेशन के निदेशक त्रिलोक चंद, एसई लोक निर्माण विभाग बी.एम. ठाकुर, व्यापार मंडल पालमपुर के अध्यक्ष सुरेंद्र सूद, विभिन्न पार्षद, पूर्व जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Related Stories
दयाल प्यारी की दूरी चर्चा में, विधानसभा अध्यक्ष ने किया जिला स्तरीय बैशाखी मेला राजगढ़ का समापन नाहन/ अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विधानसभा कुलदीप सिंह पठानिया ने राजगढ़ में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय बैशाखी मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि राजगढ़ का जिला स्तरीय बैशाखी मेला क्षेत्र के आराध्य देव शिरगुल महाराज के नाम पर आयोजित किया जाता है तथा धार्मिक, सामाजिक और व्यापारिक दृष्टि से यह मेला क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवी-देवताओं की भूमि है, राजगढ़ क्षेत्र की वादियां बहुत दर्शनीय है । हम सौभाग्यशाली है कि हमें अपने देवी -देवताओं के चरणों में वास करने को मौका मिला है। हमारे प्रदेश की संस्कृति भारत के साथ-साथ पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कि इस मेले को राज्यस्तरीय मेले का दर्जा प्रदान करने के लिए प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से सौहार्द एवं आपसी भाईचारे की भावना सुदृढ़ होती है तथा किसी भी सुदृढ़ समाज की नींव उसकी समृद्ध संस्कृति पर ही निर्भर करती है। मेलों व त्यौहारों के माध्यम से जहां हमें अपने रीति-रिवाजों व परम्पराओं को संजोए रखने का मौका मिलता है, वहीं भावी पीढ़ी को भी अपनी संस्कृति को देखने व जानने के अवसर प्राप्त होते हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने मेला कमेटी को एक लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने जिला स्तरीय बैशाखी मेले की स्मृतियों को संजोये रखने के लिए आयोजन समिति द्वारा प्रकाशित स्मारिका का विमोचन भी किया। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर ने अपने विचार रखे तथा मुख्य अतिथि का इस मेले में पधारने पर आभार व्यक्त किया। जी आर मुसाफिर ने मुख्यअतिथि अध्यक्ष विधानसभा कुलदीप सिंह पठानिया को शॉल-टोपी तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया । इस मौके पर पूर्व विधान सभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर , पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी एल आर वर्मा, निदेशक राज्य सहकारी बैंक भारत भुषण मोहिल को अध्यक्ष बैशाखी मेला कमेटी एवम् एसडीएम राजगढ़ राज कुमार ठाकुर ने शाॅल -टोपी भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर नगर पंचायत राजगढ़ की निवर्तमान अध्यक्ष ज्योति साहनी, पार्षद सुमन चौहान, परीक्षा चौहान, डीएसपी विद्या चंद नेगी, सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा स्थानीय लोग मौजूद रहे।