Politics
सांसद हर्ष महाजन ने की लेह मार्ग को सामरिक रक्षा मार्ग बनाने की बड़ी पहल
प्रवासी बच्चे रेहड़ी पर, स्कूल में क्या फ़र्जी है दाखिले,
S
Shilpa
2026-04-15
सांसद हर्ष महाजन ने की लेह मार्ग को सामरिक रक्षा मार्ग बनाने की बड़ी पहल
पांगी घाटी भारत-पाकिस्तान सीमा और लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) के समीप है स्थित
मार्ग निर्माण कार्य बीआरओ को सौंपने की भी सिफारिश
टनल और नेशनल हाईवे बनने से बदलेगी पांगी घाटी की तस्वीर
जिला चंबा से किलाड़ (पांगी) होते हुए लेह तक वैकल्पिक रणनीतिक सड़क मार्ग बनाने की दिशा में बड़ी प्रगति सामने आई है। हिमाचल प्रदेश राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के पत्र पर सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) मुख्यालय ने विस्तृत जवाब देते हुए इस मार्ग को सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण बताया है।
गौर हो कि दस्तावेज के अनुसार, द्रमण से किलाड़ तक का मार्ग मनाली-लेह मार्ग का एक अहम विकल्प बन सकता है, खासकर तब जब रोहतांग या मनाली-लेह मार्ग बंद हो जाते हैं। यह सड़क चंबा, तीसा, बैरागढ़, साच पास होते हुए किलाड़ (पांगी) तक जाती है और आगे लेह से जुड़ती है। वहीं बीआरओ ने स्पष्ट किया है कि पांगी घाटी भारत-पाकिस्तान सीमा और लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) के नजदीक स्थित है। जिससे यह मार्ग सेना की आवाजाही और रसद आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है। साच पास (लगभग 14,500 फीट) के तहत यह मार्ग तेज रफ्तार और भरोसेमंद कनेक्टिविटी देता है, हालांकि यह मार्ग वर्षभर में केवल 4 से 5 महीने ही खुला रहता है।
इसी समस्या के समाधान के लिए चेहनी पास (तीसा टनल) का प्रस्ताव तैयार किया गया है। जिससे चंबा से किलाड़ की दूरी लगभग 88 किलोमीटर कम हो जाएगी। जबकि टनल का नॉर्थ पोर्टल संसारी-किलाड़ मार्ग पर मिंधल गांव के पास प्रस्तावित है। सड़क के विकास को लेकर एक और अहम जानकारी सामने आई है कि किलाड़ से संसारी (लगभग 15.3 किमी) तक का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और यह हिस्सा प्रोजेक्ट दीपक के तहत आता है। जबकि संसारी से आगे गुलाबगढ़, कुंडल, मचैल, पदम, निराक, निमू होते हुए लेह तक का मार्ग अभी इस परियोजना में शामिल नहीं है। इस हिस्से का सर्वे बर्फ हटने के बाद अप्रैल-मई 2026 में किया जाएगा। सांसद हर्ष महाजन के
पत्र में यह भी सिफारिश की गई है कि पूरे द्रमण-सिहुंता-चुवाड़ी-जोत-चम्बा-तीसा-किलाड़-संसारी-लेह मार्ग को बीआरओ की 2023-28 की दीर्घकालिक योजना में शामिल किया जाए। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश सरकार ने पहले ही चंबा-बैरागढ़-साच पास-किलाड़ सड़क को राज्य लोनिवि से लेकर बीआरओ को सौंपने का प्रस्ताव रखा है, ताकि फंड और संसाधनों की कमी दूर हो सके।
इसके अलावा, द्रमण-जोत-चंबा-किलाड़ सड़क को नेशनल हाईवे बनाने की सैद्धांतिक मंजूरी भी मिल चुकी है, हालांकि इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन अभी लंबित है।
इस पूरे प्रस्ताव को मुख्य अभियंता की मंजूरी मिल चुकी है, जिससे साफ है कि आने वाले समय में इस रणनीतिक सड़क परियोजना पर तेजी से काम शुरू हो सकता है।
यदि यह मार्ग नेशनल हाईवे और सामरिक रक्षा मार्ग घोषित होता है, तो पांगी घाटी समेत पूरे चम्बा क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी और लोगों को बेहतर व वर्षभर कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।
Related Stories
दयाल प्यारी की दूरी चर्चा में, विधानसभा अध्यक्ष ने किया जिला स्तरीय बैशाखी मेला राजगढ़ का समापन नाहन/ अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विधानसभा कुलदीप सिंह पठानिया ने राजगढ़ में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय बैशाखी मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि राजगढ़ का जिला स्तरीय बैशाखी मेला क्षेत्र के आराध्य देव शिरगुल महाराज के नाम पर आयोजित किया जाता है तथा धार्मिक, सामाजिक और व्यापारिक दृष्टि से यह मेला क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवी-देवताओं की भूमि है, राजगढ़ क्षेत्र की वादियां बहुत दर्शनीय है । हम सौभाग्यशाली है कि हमें अपने देवी -देवताओं के चरणों में वास करने को मौका मिला है। हमारे प्रदेश की संस्कृति भारत के साथ-साथ पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कि इस मेले को राज्यस्तरीय मेले का दर्जा प्रदान करने के लिए प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से सौहार्द एवं आपसी भाईचारे की भावना सुदृढ़ होती है तथा किसी भी सुदृढ़ समाज की नींव उसकी समृद्ध संस्कृति पर ही निर्भर करती है। मेलों व त्यौहारों के माध्यम से जहां हमें अपने रीति-रिवाजों व परम्पराओं को संजोए रखने का मौका मिलता है, वहीं भावी पीढ़ी को भी अपनी संस्कृति को देखने व जानने के अवसर प्राप्त होते हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने मेला कमेटी को एक लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने जिला स्तरीय बैशाखी मेले की स्मृतियों को संजोये रखने के लिए आयोजन समिति द्वारा प्रकाशित स्मारिका का विमोचन भी किया। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर ने अपने विचार रखे तथा मुख्य अतिथि का इस मेले में पधारने पर आभार व्यक्त किया। जी आर मुसाफिर ने मुख्यअतिथि अध्यक्ष विधानसभा कुलदीप सिंह पठानिया को शॉल-टोपी तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया । इस मौके पर पूर्व विधान सभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर , पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी एल आर वर्मा, निदेशक राज्य सहकारी बैंक भारत भुषण मोहिल को अध्यक्ष बैशाखी मेला कमेटी एवम् एसडीएम राजगढ़ राज कुमार ठाकुर ने शाॅल -टोपी भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर नगर पंचायत राजगढ़ की निवर्तमान अध्यक्ष ज्योति साहनी, पार्षद सुमन चौहान, परीक्षा चौहान, डीएसपी विद्या चंद नेगी, सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा स्थानीय लोग मौजूद रहे।