हिमाचल हाईकोर्ट में चंबा के चुराह से भाजपा विधायक हंसराज के खिलाफ दर्ज पॉक्सो मामले में सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने अपनी स्टेटस रिपोर्ट दाखिल कर दी है, यह मामला उस समय हाईकोर्ट पहुंचा जब पीड़िता ने चंबा कोर्ट द्वारा विधायक को दी गई अग्रिम जमानत को चुनौती दी, मामले की सुनवाई न्यायाधीश संदीप शर्मा की अदालत में हुई जहां बचाव पक्ष ने याचिका में लगाए गए आरोपों पर जवाब दाखिल करने और सरकार की स्टेटस रिपोर्ट का अध्ययन करने के लिए अतिरिक्त समय की मांग की, अदालत ने इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए मामले की अगली सुनवाई 4 मई के लिए निर्धारित कर दी है, अब इस केस की आगामी सुनवाई में जमानत को लेकर क्या रुख सामने आता है इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।